{"_id":"64a9b6e41fc0653ac2075244","slug":"stadium-built-after-spending-42-lakhs-electric-pole-not-removed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1459-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 42 लाख खर्च कर बना स्टेडियम, नहीं हटे बिजली के पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 42 लाख खर्च कर बना स्टेडियम, नहीं हटे बिजली के पोल
विज्ञापन
42 लाख खर्च कर बना स्टेडियम, नहीं हटे बिजली के पोल
बिजली का पोल नहीं हटने से खेल गतिविधियां नहीं हो रही संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। घुघली क्षेत्र के टेड़वा गांव में लाखों रुपये की लागत से बना मिनी स्टेडियम मात्र कुछ बिजली के खंभों की वजह से बेकार बना हुआ है। करीब दो वर्ष पहले 45 लाख रुपये खर्च कर के टेड़वा गांव में मिनी स्टेडियम बना है, लेकिन मैदान के बीच बिजली के खंभों को अब तक हटाया नहीं गया है, इससे खेल गतिविधियां संचालित नहीं हो रही है। अब तक इस स्टेडियम में किसी खेल का आयोजन नहीं हो सका है।
ग्रामीणों में छिपी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के मकसद से 2020-21 में क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर गंडक नदी के पास कुशीनगर सीमा से सटे बसे गांव टेड़वा में लगभग 42.350 लाख रुपये की लागत हाईटेक मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया। ज्ञानेंद्र पाल ने बताया कि अब तक इस मिनी स्टेडियम में किसी भी तरह के खेल का आयोजन नहीं हुआ है। वजह यह है कि खेल मैदान के बीच बिजली के खंभों को नहीं हटाया गया है। जब खिलाड़ियों को कोई सुविधा मिलेगी तभी स्टेडियम का महत्व साबित होगा।
छोटेलाल कुशवाहा ने बताया कि खेल मैदान बनाने से ग्रामीण प्रतिभा निकलेगी, लेकिन यह मंशा साकार नहीं हुई। खिलाड़ी रूपक सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। खिलाड़ी दीपक सिंह ने बताया कि सरकार गांव में स्टेडियम तो बना दे रही है, लेकिन उसमें सुविधाएं नदारद है। उचित प्रोत्साहन मिलने पर ही खेल प्रतिभाग आगे बढ़ने बढ़ेगी। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।