फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   stab to lady

घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला

Thu, 11 Nov 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
stab to lady
घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला
विज्ञापन

नौतनवां। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रविवार की देर शाम लगभग सवा सात बजे एक युवक घर में घुसकर 50 वर्षीय महिला नेवाती यादव पर चाकू से हमला कर कर दिया। घायल महिला को परिजन नौतनवां के निजी अस्पताल में ले गए।

जानकारी के मुताबिक सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़िया टोला कोनघुसरी निवासी धनपत यादव की भगवानपुर में दुकान है। परिवार के साथ भगवानपुर स्थिति मकान में ही रहते हैं। धनपत यादव की पत्नी नेवाती देवी (50) दूसरे तल पर खाना बना रही थीं। इस दौरान हनुमान गढ़िया निवासी युवक घर में घुस कर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चाकू नेवाती यादव गले पर लगा है। शोर मचाने पर परिजन भी पहुंच गए। आरोपी युवक पकड़ लिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई और जांच में जुटी हुई है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि हनुमान गढ़िया निवासी आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed