फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSP Ajay sahani promoted as DIG

संक्षिप्त

Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
SSP Ajay sahani promoted as  DIG
एसएसपी अजय सहानी को डीआईजी बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। कस्बे के निरालानगर निवासी व जौनपुर के एसएसपी अजय सहानी को शासन ने प्रमोशन कर डीआईजी बनाया है। जिसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों को हुई तो उन्होंने हर्ष व्यक्त किया। उनके सहपाठी व क्षेत्र के लोग अजय सहानी की उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर खुशी जाहिर कर रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि छोटे से कस्बे से निकल कर प्रदेश में अपनी अलग मुकाम बनाने वाले अजय सहानी के डीआईजी पर खुशी है। अन्य युवा भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे। विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक विनोद तिवारी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी पूर्व सभासद संजय जायसवाल, रवि श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, विजय सहानी, रामउजागिर सहानी, मोहम्मद अली, परमात्मा अग्रहरी, बेचन सहानी, परशुराम निषाद, मनीष चौबे प्रसन्नता व्यक्त की।
------------------------------------------
पूर्व सभासद के माता के निधन पर शोक
फरेंदा। आनंदनगर नगर पंचायत के पूर्व सभासद अशोक चौरसिया के 90 वर्षीय माता का निधन रविवार रात में हो गया। जिसकी जानकारी लोगों को मिलते ही दुख जताते हुए उनके आवास पर पहुंच कर संवेदना व्यक्त किए। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, रामप्रकाश सिंह, बेचन निषाद, वीरेंद्र चौधरी, जीएस मालवीय, डॉ. रामनरायन चौरसिया, अरविंद मिश्रा, अशोक यादव, विनोद गुप्ता आदि लोगों ने दुख जताया। संवाद
विज्ञापन

--------------------------------------
मार्ग दुर्घटना में व्यक्ति घायल
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर धानी ढाला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिद्धार्थनगर के बढ़नी निवासी पूरन गुप्ता 50 गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से नाजुक हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed