{"_id":"6a5e88337af69d2fa20eba5d","slug":"ssb-personnel-defeated-the-villagers-2-1-in-volleyball-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181623-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वॉलीबाल में एसएसबी जवानों ने 2-1 से ग्रामीणों को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वॉलीबाल में एसएसबी जवानों ने 2-1 से ग्रामीणों को हराया
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के सीमा चौकी चंडीथान के जवानों और स्थानीय युवकों के बीच सोमवार को रोमांचक वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें एसएसबी की टीम 2-1 से विजयी रही।
देश की सुरक्षा के साथ-साथ नागरिक कल्याण और स्थानीय युवाओं से बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से एसएसबी की सीमा चौकी चंडीथान के प्रांगण में एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एसएसबी जवान और ग्राम चंडीथान के युवकों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में दोनों ही टीमों के बीच बेहद रोमांचक और कांटे का मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। अंततः सशस्त्र सीमा बल की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल और तालमेल की बदौलत स्थानीय युवकों की टीम को 2-1 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में एसएसबी की छह सदस्यीय टीम का नेतृत्व प्रशांता मेदी और ग्राम चंडीथान के युवाओं की सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व स्थानीय युवक रमेश कुमार ने किया।