फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SRM team inspected health facilities

Maharajganj News: एसआरएम टीम ने किया निरीक्षण स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल

Mon, 23 Feb 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
SRM team inspected health facilities
महराजगंज। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का 21 से 23 फरवरी तक एसआरएम (स्टेट रिव्यू मिशन) टीम की ओर से पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को दो सदस्यीय टीम डॉ. वीएन चतुर्वेदी, सतीश मिश्र और यूनिसेफ की बीएमसी रिमझिम कसौधन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृत पिपरा का 10.30 बजे निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर का जायजा लिया। इसके बाद दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट के दवा स्टॉक, औजारों का परीक्षण कर प्रतिदिन उपलब्ध दवाओं को सूचना पट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। प्रयोगशाला में विभिन्न जांचों की जानकारी ली गई। लेबर रूम में मौजूद मरीजों से मुफ्त इलाज एवं सुविधाओं के बारे में पूछताछ कर संतुष्टि जताई। चिकित्सक कक्ष में डॉ. मनोज मिश्र से मरीजों के उपचार संबंधी विवरण प्राप्त किया। पूरे परिसर के निरीक्षण उपरांत टीम ने अधिक साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपराह्न 12.15 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर सवेरेजी का निरीक्षण किया। यहां सीएचओ पूनम एवं एएनएम निर्मला पासवान उपस्थित रहीं। यहां एनसीडी रोगों टीबी, कैंसर, शुगर आदि की स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के टीकाकरण सहित अन्य सेवाओं एवं संसाधनों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

12.46 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर नटवा पहुंचकर सीएचओ राधिका मनी, एएनएम रागिनी यादव एवं रीना सिंह से मिली। टीम ने शौचालय की सफाई हेतु तत्काल निर्देश दिए। टीम ने 1.18 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेता सुरुहुरुआ का निरीक्षण किया।
यहां सीएचओ दीक्षा सचान, एएनएम प्रियंका गुप्ता एवं छह आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं। नए रजिस्टर में कुल पन्नों की संख्या एवं प्रमाणपत्र अंकित न होने पर ध्यान दिलाया गया। एएनएम से प्रथम बुधवार को दी जाने वाली टीकाकरण एवं परिवार कल्याण सेवाओं की जानकारी ली।

टीम 1.55 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर दुबौली पहुंचे, जहां सीएचओ रोशनी पाल, एएनएम आभा पटेल एवं चार आशा उपस्थित रहीं। यहां पीने के साफ पानी एवं फंक्शनल शौचालय की कमी पर टीम ने गंभीरता जताई। टीम के सदस्यों ने सफाई व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने और मरीजों से ठीक व्यवाहार करने को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह एवं बीसीपीएम लवली वर्मा भी साथ थे। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृतपिपरा, रमहौली, बागापार एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सेवाओं की गुणवत्ता जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed