{"_id":"5d6182ef8ebc3e939f405363","slug":"srikrisna-birth-function-maharajganj-news-gkp318837745","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’
विज्ञापन
राजीव नगर स्थित श्याम मंदिर में सजी राधा-कृष्ण की झांकी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
विभिन्न स्कूलों में आयोजित की गई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। रात में बारह बजे ही नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गूंज चहुंओर गूंज उठी।
नगर के श्याम मंदिर में देर रात तक भजन-कीर्तन का आयोजन हुुआ। रात 12 बजे जय कन्हैया लाल की जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। माइलस्टोन हेरिटेज स्कूल में छात्रों की तरफ से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रंग-बिरंगे पहनावे के साथ छोटे-छोटे बच्चे शामिल हुए। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को भारत माता, राधाकृष्ण, नरेंद्र मोदी, सैनिक, किसान आदि के रूप में सजाया गया था। प्री प्राइमरी वर्ग में तेजस्वनी पटेल, त्रिशा हालदार व नित्यानंद पटेल को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहीं प्राइमरी वर्ग में आकाश शर्मा, गौरव कुमार व अंश गुप्ता को तथा जूनियर वर्ग में आर्या, अनन्या, अमित शर्मा व शालू को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में रैम्बो एकेडमी के प्रबंधक सद्दाम हुसैन, पैराडाइज एकेडमी के प्रबंधक घनश्याम सिंह और डॉ. अमित कुमार हालदार शामिल रहे। इस मौके पर सुशील भारती, उपेंद्र पटेल, जेपी रावत, अमरजीत यादव, आशुतोष पटेल, अनिषा पटेल, रीतिका वर्मा, अनुराधा पटेल, सुनीता कन्नौजिया आदि मौजूद रहीं।
-----------
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला डोल
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा में विगत कई वर्षों से रास्ते के विवाद को देखते हुए कड़े सुरक्षा पहरे में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का डोल शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। ग्राम सभा के लोग कृष्ण कन्हैया के भक्ति गीतों पर झूमते हुए डोल जुलूस में शामिल हुए।
रास्ते के विवाद को देखते हुए दो दिनों से प्रशासन की तरफ से ग्रामसभा में पीएसी तैनात की गई थी। रामजानकी मंदिर परिसर से डोल जुलूस निकलकर पूरे गांव में घूमते हुए मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। शांतिपूर्ण ढंग से डोल निकलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान एसडीएम सत्यम मिश्रा, एएसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ देवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान, परसामलिक प्रहलाद पांडेय, बरगदवा शिव मनोहर यादव, ठूठीबारी छोटेलाल, कोल्हुई सतीश कुमार सिंह, प्रभारी क्राइम ब्रांच गंगा राम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद रहे। इस दौरान महंत गुलाब दास, ग्राम प्रधान गिरिजेश यादव, मुरलीधर यादव, राजाराम गुप्ता, रामनेवास, उमेश आदि उपस्थित रहे।