फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sports talents honored; enthusiasm among players boosted.

Maharajganj News: खेल प्रतिभाओं को मिला सम्मान, खिलाड़ियों में बढ़ा उत्साह

Sun, 30 Aug 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sports talents honored; enthusiasm among players boosted.
महराजगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को इंडिपेंडेंट स्कूल एलाइंस की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में महराजगंज खेल रत्न पुरस्कार 2026 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे और उनमें आगे बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जनपद के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक जीत रहे हैं और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने विभिन्न खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। हॉकी में करन विश्वकर्मा, आर्यन चौधरी, खुशी पटेल और सत्येंद्र विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। कुश्ती में फैजल अली बंजारा, रंगराज नारायण पांडे, गुंजा यादव, आशीष यादव और निखिल यादव, जबकि कबड्डी में रंजीत निषाद, सुनैना, अर्चना और अंजलि को सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स में रिंकी और विपिन मौर्य, फुटबॉल में सृजन यादव, शिखा, रागिनी, संजना, बब्बी, मानसी, ताहिर और साहिल खान को सम्मानित किया गया। क्रिकेट में शुभम पांडे और धीरज, वॉलीबॉल में श्वेता विश्वकर्मा, दिव्या, मुस्कान, खुशी, शबाना और अंजू को सम्मान मिला। ताइक्वांडो में नीलू पांडे, उत्कर्ष, जुबेर अहमद, सत्यम मिश्रा, मोहम्मद अल्फाज, रिशु प्रजापति, अंकित, आराध्य, रुखसाना और रिया तथा शतरंज में अयांश सिंह और लक्ष्मी चौहान को सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों को निखारने में योगदान देने वाले प्रशिक्षकों विवेक पाण्डेय, विवेक कुमार वर्मा, दीनानाथ विश्वकर्मा, गोरख गुप्ता, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी, फराज अहमद, रियाज अली, रिज़वान अहमद फैजी, सिद्धार्थ पटेल, उमा प्रभा त्रिपाठी, अंकिता सिंह राजपूत, निखिल सिंह, सुशील शर्मा, पंकज पटेल और आकर्ष कुमार श्रीवास्तव को सीडीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सचिव जीवेश मिश्रा ,अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रितेश त्रिपाठी, सह सचिव राजकुमार जायसवाल, सलीम खान, नवरत्न मिश्रा, जियाउलहक, सोमनाथ चौरसिया, चन्दन गुप्ता, आकर्ष श्रीवास्तव, भवानी सिंह, नागेश्वर गुप्ता, निखिल सिंह उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed