फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sport festival begins from 15 nov.

जिले में विधानसभावार 15 नवंबर से शुरू होगा खेल महोत्सव

Fri, 12 Nov 2021 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
sport festival begins from 15 nov.
जिले में विधानसभावार 15 नवंबर से शुरू होगा खेल महोत्सव
विज्ञापन

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित अपने आवास से ऑनलाइन मीटिंग में 15 व 16 नवंबर को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में खेल महोत्सव के आयोजन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि खेलों के विकास व स्वस्थ समाज के निर्माण और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह पैदा करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में खेल महोत्सव का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि विधान सभावार खिलाड़ी 17 से 21 नवंबर तक जनपद मुख्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 100 मी, 200 मी, 400 मी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद जैसी एकल स्पर्धाएं होगी। खो-खो, कबड्डी, ताइक्वांडो, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी जैसी टीम स्पर्धाएं शामिल होंगी। फरेंदा के जयपुरिया इंटर कॉलेज, सदर के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, महराजगंज, सिसवां के बापू शताब्दी इंटर कॉलेज, नौतनवां के नौतनवां इंटर कॉलेज और पनियरा के परतावल इंटर कॉलेज में आयोजन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 12 से 14 नवंबर तक सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। विजेताओं को पदक व सर्टिफिकेट के अतिरिक्त 5100 रुपये व उपविजेता को मेडल व सर्टिफिकेट के अतिरिक्त 2100 रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता टीम को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट के साथ 11000 रुपये, उपविजेता टीम को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट के साथ 5100 रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जनपद की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने में मदद मिलेगी और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि भी विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed