{"_id":"6a7793293814d3b90b087fab","slug":"sp-put-36-policemen-on-line-duty-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1412886-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसपी ने किया 36 पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसपी ने किया 36 पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार की देर रात जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 36 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया है।
पुलिस विभाग में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में प्रशासनिक आवश्यकताओं, कार्यहित और जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से 36 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों के नाम और उनके खिलाफ किसी विशेष शिकायत या आरोप की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करने पर भी जोर दिया है।