फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP did a surprise inspection of the police office.

Maharajganj News: एसपी ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

Mon, 16 Mar 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
SP did a surprise inspection of the police office.
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने रविवार को पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक ने अभिलेख शाखा, लिपिक अनुभाग, नियंत्रण कक्ष, अपराध शाखा, महिला हेल्पलाइन तथा अन्य विभागों का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के संधारण की स्थिति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, पत्रावलियों के अद्यतन रख-रखाव तथा दस्तावेजों की व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया। साथ ही कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, डिजिटल रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया को तेज करने तथा अनावश्यक देरी से बचने पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार ही प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यालय परिसर की समग्र स्थिति की निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed