फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP delegation met flood victims, assured all possible assistance.

Maharajganj News: बाढ़ पीड़ितों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Mon, 31 Aug 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
SP delegation met flood victims, assured all possible assistance.
महराजगंज। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद नारायणी नदी के आसपास उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र के टेलफाल स्थित नारायणी नदी क्षेत्र में पहुंचा। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली। लोगों ने बाढ़ के कारण आवागमन, दैनिक जरूरतों और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। सपा नेताओं ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील सिंह, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, प्रणय गौतम, सुरेंद्र भारती, बैजू यादव, बोनी शेख, संजय यादव, राधेश्याम यादव, राजेश यादव, कुंदन सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता, राकेश कुशवाहा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed