फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sp agitated at colectorate

बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ गरजे सपाई

Sun, 28 Jan 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
sp agitated at colectorate
जिला मुख्यालय पर सपा के धरने को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलों में प्रदर्शन किया। कुरहवां गांव में एसएसबी जवानों से झड़प में मारे गए कमलेश पासवान के हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त के घेराव की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


सदर तहसील में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जनता का रुझान अब सपा की ओर बढ़ रहा है। लोग सपा के कार्यकाल को याद कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। अधिकारी जनता की बातें नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन


कहीं अवैध खनन हो रहा है तो कहीं सरकारी जमीनों पर कब्जा। इस दौरान सुमन ओझा, प्रणय गौतम, शैल जायसवाल, एसए फारूखी, भाई रामलाल यादव, विशाल ओझा, अतुल पटेल, सुशील टिबडे़वाल, अशोक यादव, गामा मद्धेशिया, सिड्डू श्रीवास्तव, पवन वर्मा, जगदंबा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व सांसद अखिलेश सिंह एवं पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में पहुंचे सपाइयों ने तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि 7 जनवरी की शाम कुरहवां गांव में एसएसबी के जवानों ने कमलेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी लाश को घसीटते हुए बार्डर तक ले गए। नौतनवां थाने में कमलेश के परिजनों ने मुकदमा भी दर्ज कराया गया।

लेकिन आज तक कमलेश के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई। पूर्व सांसद ने जंगली जानवरों से फसल की बर्बादी का भी मुद्दा उठाया और फसल के मुआवजे के साथ ही बाड़ लगाने की मांग की। पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि कमलेश की हत्या को बीस दिन से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया। अगर जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो सपा कार्यकर्ताओं के साथ पद यात्रा कर मंडलायुक्त का घेराव करेंगे।

इस दौरान मृतक कमलेश के भाई अखिलेश ने कहा कि अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो दो फरवरी से पूरे परिवार के साथ तहसील में धरने पर बैठेगा। अध्यक्षता राजन शुक्ला ने की और संचालन अजीम अंसारी ने किया। इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष ताहिर अली, राजू दूबे, ओमप्रकाश जायसवाल, टिंकू पांडेय, महेश सिंह, जमीउल्लाह, मुन्नू लाल श्रीवास्तव, गोल्डी सिंह, बाबूराम, जहीर खान, रईस बाबा, अश्विनी दूबे, शिवकुमार शर्मा, संजय सिंह, संजय तिवारी, राधारमण चौधरी, रामनाथ, गौरीशंकर, सत्तार, रमाकांत यादव, विक्रम यादव, सतीश सिंह, कुंदन चौधरी आदि मौजूद रहे। 


निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जन समस्याओं को लेकर तहसील में धरना दिया तथा मांग पत्र एसडीएम देवेश कुमार गुप्त को दिया। धरना देने वालों में विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अखिलेश यादव, विद्यासागर यादव, रवि प्रताप यादव, महंत ईश्वर गिरी, शिवनाथ मद्धेशिया, संजय यादव, राघवेंद्र सिंह, अयूब खान, कैलाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed