{"_id":"66b0e55ea1950876300c36e5","slug":"sought-happiness-and-prosperity-by-performing-jala-abhishek-of-bholenath-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128396-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि
Mon, 05 Aug 2024 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 05 Aug 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी/बागापार। सावन माह के तीसरे सोमवार को ऊं नम: शिवाय, बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सदर ब्लाॅक क्षेत्र के कटहरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुखी-समृद्धि की कामना की। मंदिर पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। सुबह होते- होते पूरा मेला परिसर श्रद्धालुओं से भर गया।
बोल बम के जयकारे के साथ बागापार एवं कटहरा के कांवड़ दल में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु रोहिन नदी से जल भरकर भगवान शिव को जलाभिषेक करने मंदिर पर पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा मेले में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए महिला एवं पुलिस कांस्टेबल की तैनाती की गई थी। मेले में बच्चों ने मिठाइयां और खिलौने खरीदे और झूले का आनंद लिया।
मेले में महराजगंज कस्बा, बागापार, परतावल, घुघली, पनियरा, शिकारपुर, चौक, सिंदुरिया, नौतनवा, फरेंदा, खुटहा, लक्ष्मीपुर क्षेत्र हजारों श्रद्धालु आए थे। मंदिर का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए मेला समिति के पदाधिकारी व्यवस्था संभालने में लगे रहे।
विज्ञापन
मंदिर के संरक्षक मिथिलेश सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने भी मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इटहियांं पंचमुखी शिव मंदिर में भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाराजगंज, फरेंदा, नौतनवां, ठूठीबारी, निचलौल, सिसवां, घुघली, मठौरा, सिंदुरियां, भटहट, परतावल, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर आदि क्षेत्र के शिव भक्तों की टोली पहुंची थी।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया की मंदिर व मेले परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है।