फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sonoli Border to Notanwa byepass jam

जाम में फंसे होने के कारण ट्रक चालको की बढ़ने लगी दुश्वारियां

Thu, 02 Sep 2021 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sonoli Border to Notanwa byepass jam
सोनौली सीमा और नौतनवां बाईपास तक लगा ट्रकों का जाम
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल में बुटवल से काठमांडू मार्ग छठे दिन भी नहीं खुला है जिससे सोनौली सीमा पर ट्रक का जाम नौतनवां बाईपास तक लग गया है। चालक ट्रक में सामान रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उनके पास रखे रुपये भी समाप्त होने लगे हैं। खर्च के लिए खाते में रकम मंगा रहे हैं। उनकी पूरी गृहस्थी इन दिनों सड़क पर है।
बुधवार की सुबह 9 बजे से नौतनवां बाईपास पर ट्रक चालक कतार में खड़े ट्रकों के बीच बैठक कर बात करते नजर आए। कुछ चालक भोजन बना रहे थे। सभी आपस में बैठकर इस बात की चर्चा कर रहे थे कि नेपाल में भूस्खलन कब बंद होगा और रास्ता कब बहाल होगा। इसकी चर्चा कर रहे थे। राजस्थान के ट्रक चालक गजेंद्र ने बताया कि राजस्थान से काठमांडू के लिए मार्बल लेकर जा रहा हूं। रास्ता बंद होने से फंसा हूं। तीन दिनों से बॉर्डर पर जाम में फंसे हैं। खाने पीने की समस्या हो गई है। मालिक को फोन करके हमने ट्रांसपोर्ट से कुछ रकम मंगवाई है। चालक सलीम का कहना है कि कानपुर से धान लोड कर नारायण घाट पहुंचाना है। तीन दिनों से जाम में गाड़ी फंसी है। बारिश होने के वजह से धान भीगने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

चालक जगीर सिंह का कहना है कि नगालैंड से मशीनरी पार्ट्स लोड कर काठमांडू जाना है। रुकने की वजह से पास में रखा रकम अब समाप्त हो गई है। चालक हंसराज का कहना है कि हरियाणा से कच्चा माल खाने पीने का लोड कर कर नेपाल के पोखरा के लिए आए थे। तीन से दिनों से जाम में फंसे हैं। सड़कों पर ही हम लोग को खाना बनाना पड़ रहा है। रास्ते में खर्च करने के लिए मिली रकम अब समाप्त हो रही है। कुछ दिन और रास्ता नहीं खुला तो समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed