{"_id":"692c9ec5c5210ec5c106d6f8","slug":"son-in-laws-father-beaten-up-fir-registered-against-four-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-165522-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दामाद के पिता को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दामाद के पिता को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। थाना कोतवाली क्षेत्र के जंगल दुधई उर्फ चेरी टोला (फठनपुरवा) निवासी रामाकांत ने बहू के परिजनों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रामाकांत ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रमिला देवी की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व ग्राम भैसहिया (थाना फरेन्दा) निवासी रमेश के पुत्र राजकुमार से हुई थी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर रमेश (ससुर), रामवेलास (छोटे ससुर), साले संतराम और गणेश रामाकांत के घर पहुंचे। आते ही सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। जब रामाकांत ने इसका कारण पूछा तो चारों आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी रमेश, रामवेलास, संतराम व गणेश के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।