{"_id":"679e320a43253f835d0c6922","slug":"son-in-law-beaten-for-remarrying-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-141756-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दूसरी शादी करने पर दामाद को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दूसरी शादी करने पर दामाद को पीटा
Sat, 01 Feb 2025 08:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Feb 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
पनियरा। दूसरी शादी करने पर नगर पंचायत के शीतलपुर तिराहे पर शनिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे ससुरालियों ने दामाद की पिटाई कर दी। आसपास के कुछ लोगों ने युवक को बचाया और पुलिस को सूचना दी। वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल बाकी टुकड़ा नंबर चौदह निवासी एक युवक की शादी ग्राम पंचायत डींगुरी टोला करमहिया में करीब 13 साल पहले हुई थी, जिससे उसके एक बेटा और बेटी भी है। इधर चार साल से पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पत्नी मायके में रहती है। दोनों बच्चे भी पत्नी के पास ही रहते हैं। पत्नी ने तीन साल पूर्व न्यायालय से केस भी दायर किया है।
उधर युवक ने तीन माह पूर्व दूसरी शादी भी कर ली। शनिवार को जब वह शीतलपुर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था तो ससुराल वालों ने पकड़कर बीच सड़क पर बुरी तरह से पिटाई कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने किसी तरह से उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गई हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की। संवाद