फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Someone came to get treatment for cold and cough and pain

Maharajganj News: सर्दी-जुकाम तो कोई दर्द का इलाज कराने पहुंचा

Mon, 09 Feb 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Someone came to get treatment for cold and cough and pain
मरीज को परामर्श देते डॉक्टर।
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। गैस, खुजली, शुगर, टाइफाइड, मलेरिया, सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का मौके पर चिकित्सकों द्वारा निशुल्क उपचार किया गया। मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गई।
विज्ञापन

सुबह 10:40 बजे पीएचसी श्यामदेउरवा में डॉ. राजेश द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ मरीजों का इलाज करते हुए मिले। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्गों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। कौशिल्या देवी ने बताया कि उन्हें सर्दी-जुकाम की समस्या हो गई थी, जिसके कारण कमजोरी महसूस हो रही थी। आरोग्य मेले में पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच की और एक सप्ताह की दवाएं दीं। साथ ही सलाह दी कि सुबह-शाम गुनगुना पानी पिएं और ठंडी चीजों से परहेज करें, जिससे जल्दी आराम मिलेगा। साधू ने बताया कि उन्हें मलेरिया बुखार की शिकायत है। कई दिनों से तेज बुखार और दर्द से परेशान हैं। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जांच कराने के बाद डॉक्टर ने दवा दी और कहा कि एक सप्ताह तक नियमित सेवन करें। यदि आराम न मिले तो दोबारा जांच के लिए आएं।
विज्ञापन

11:30 बजे पीएचसी सिसवा में डॉ. दयानंद सिंह मरीजों का इलाज करते हुए दिखाई दिए। यहां भी मरीजों की लंबी कतार लगी रही। गीता देवी ने बताया कि उन्हें मधुमेह (शुगर) की समस्या है। आरोग्य मेले में जांच कराने पर डॉक्टर ने शुगर की जांच की और आवश्यक दवाएं दीं। साथ ही खानपान पर नियंत्रण रखने और नियमित दवा लेने की सलाह दी। सिसवा निवासी कोईल ने बताया कि दो सप्ताह से लगातार गैस की समस्या बनी हुई थी। उन्होंने सिसवा बाजार में स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। पीएचसी गांगी बाजार में डॉ. अधिदेव कश्यप मरीजों का इलाज करते हुए नजर आए। सुमन ने बताया कि उन्हें बुखार और खांसी की समस्या थी। आरोग्य मेले में जांच कराने पर डॉक्टर ने एक सप्ताह की दवा दी और बताया कि नियमित दवा लेने से जल्द आराम मिलेगा। वहीं सुरेंद्र कुमार ने खुजली की समस्या बताई। ओपीडी में मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद दवा और लगाने के लिए क्रीम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed