{"_id":"6ab03e5e63790f3a9a0bf1cc","slug":"some-lost-their-breadwinner-others-lost-the-protective-shadow-of-a-father-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-185513-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसी ने कमाने वाला खोया, किसी के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसी ने कमाने वाला खोया, किसी के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन
खुशहालनगर। शनिवार रात हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की जिंदगी बदल दी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक सुरेश (65) और मोहनलाल मद्धेशिया (40) की मौत के बाद रविवार को भी उनके घरों में मातम पसरा रहा। किसी परिवार ने अपना कमाने वाला खो दिया तो किसी बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे में घायल मजनू अंसारी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
शनिवार रात करीब आठ बजे घुघली की ओर से आ रहा ट्रक जखिरा चौराहे के पास अनियंत्रित हो गया। सड़क से नीचे उतरते हुए ट्रक ने किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और फिर दुकान में जा घुसा। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में बसंतपुर बटौरा टोला निवासी ई-रिक्शा चालक सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। मठिया निवासी मोहनलाल मद्धेशिया और मजनू अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी घुघली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। मजनू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। हादसे के मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
किराने का सामान लेने निकले थे मोहनलाल
मोहनलाल किराने की दुकान चलाने के साथ सब्जी बेचकर परिवार का खर्च चलाते थे। शनिवार रात वह किराने का सामान लेने घर से निकले थे। परिवार को उम्मीद थी कि कुछ देर में वह वापस लौट आएंगे, लेकिन घर पहुंची उनकी मौत की खबर ने सबको झकझोर दिया। मोहनलाल के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा हिमांशु करीब 20 वर्ष का है और पढ़ाई छोड़ चुका है। बेटियां सोनी 18 वर्ष और लाली 15 वर्ष की हैं। पिता की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी के साथ बच्चों के भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।
बेटी की शादी के लिए पैसे जुटा रहे थे सुरेश
बसंतपुर बटौरा टोला निवासी सुरेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी रीता की शादी अभी बाकी थी। परिजन के अनुसार, सुरेश बेटी की शादी के लिए पैसे जुटाने में लगे थे। रोज सुबह ई-रिक्शा लेकर निकलते और देर तक मेहनत करते थे। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी शांति देवी बदहवास हो गईं। पति की मौत के बाद अब घर चलाने और बेटी की शादी की जिम्मेदारी उनके सामने है।
चौराहे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जखिरा चौराहे के आसपास सड़क किनारे दुकानें और लोगों की भीड़ रहती है। इसके बावजूद तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है। लोगों ने चौराहे पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के साथ सुरक्षा के जरूरी इंतजाम कराने की मांग की है।