फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Some dream of becoming an engineer, some a lawyer.

Maharajganj News: कोई इंजीनियर को वकील बनना किसी का सपना

Thu, 14 May 2026 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 May 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Some dream of becoming an engineer, some a lawyer.
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के मेधावियों ने साझा किया आगे का सपना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सीबीएसई परीक्षा के 12वीं का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले बच्चों का अलग-अलग सपना है। किसी की इंजीनियर बनने की इच्छा है तो कोई वकील बनकर पीड़ितों के लिए लड़ाई लड़कर न्याय दिलाने का सपना देखा रहा है। आगे उसी लक्ष्य पर चलकर मुकाम हासिल करने की बात कर रहे हैं। वहीं, इस उपलब्धि को हासिल करने के पीछे कठिन परिश्रम, विद्यालय पर बेहतर शिक्षण कार्य और माता-पिता के आशीर्वाद को अहम बताया है। आइए जानते हैं मेधावियों की राय।
इंजीनियर बनने का है सपना, करेंगे जी तोड़ मेहनत
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली इंटरमीडिएट के छात्र श्रेयांश श्रीवास्तव ने 95.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बारे में जब उसके बात की गई तो उन्हों ने बताया कि विद्यालय में तो पढ़ाई करता ही था। इसके अलावा वह छह से सात घंटे अतिरिक्त पढ़ाई करते थे। उन्हें उम्मीद थी कि वह बेहतर अंक हासिल करेंगे और जिले में उनका स्थान होगा। उन्होंने बताया कि उनका शुरू से इंजीनियर बनने का सपना है। अब उसी के तैयारी में जुटेंगे और उम्मीद है कि उसमें भी बेहतर करेंगे। इस सफलता के पीछे उन्होंने विद्यालय के साथ ही माता-पिता और दादा-दादी का आशीर्वाद और सहयोग महत्वपूर्ण बताया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता बनना है सृष्टि का सपना
सरला इंटरनेशल एकेडमी की छात्रा सृष्टि द्विवेदी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि उनके पापा अधिवक्ता हैं और मैं भी एक अच्छा अधिवक्ता बनाना चाहती हूं। अब आगे अधिवक्ता बनने के लिए एलएलबी की पढ़ाई करेंगी। अधिवक्ता बनकर वह पीड़ित और असहाय की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने पढ़ाई के बारे में बताया कि अगर बच्चा सही से पढ़ाई करता है तो विद्यालय में इतनी पढ़ाई होती है कि वह बेहतर अंक हासिल कर सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षक और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed