{"_id":"6102df658ebc3e5f0e060f4b","slug":"solve-pending-problem-within-week-maharajganj-news-gkp403693842","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मामलों को सप्ताह भर में करें निस्तारित : डीएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मामलों को सप्ताह भर में करें निस्तारित : डीएफओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मामलों को सप्ताह भर मेें करें निस्तारित : डीएफओ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वन विभाग में तैनात पटल सहायक लंबित मामलों को सप्ताह भर में निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
यह निर्देश बृहस्पतिवार को सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने पटल सहायकों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस से संबंधित मामलों के निस्तारण में विशेष तेजी दिखाई जाए। नीलामी संबंधित प्रक्रिया को समयसीमा के तहत पूरा कराया जाए। कार्रवाई संबंधी मामले में सभी वैध प्रपत्रों को समय से निर्धारित स्थल पर भेजा जाए। पौधरोपण से संबंधित जियो टैग को भी समय से किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने फील्ड के कर्मियों को भी निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में नियमित रुप से भ्रमण करना सुनिश्चित करें। अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी लगाम लगाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने रेंज स्थल पर तैनात कर्मियों को भी मामलों को समय से निस्तारित करने का निर्देश किया। इस दौरान सभी पटल सहायक मौजूद रहे।