{"_id":"609abbf58ebc3ec36b7a8be9","slug":"sohgibarvan-will-be-monitored-by-drone-camera-maharajganj-news-gkp394300326","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे से होगी सोहगीबरवां की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे से होगी सोहगीबरवां की निगरानी
विज्ञापन

वन विभाग ने मंगवाया ड्रोन कैमरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के जंगलों की ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। इसके लिए वन विभाग ने ड्रोन कैमरे को मंगाया है। सोहगीबरवो वन्यजीव प्रभाग में सात रेंज हैे। प्रभाग के जंगलों में वन्यजीवों के साथ बड़ी मात्रा में वन संपदा है।
वन क्षेत्रों में आए दिन बढ़ रही अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व स्थितियों की जानकारी एकत्र करने के लिए वन विभाग ने ड्रोन कैमरा मंगाया है। इस कैमरे के माध्यम से जंगलों में वन्यजीवों की मौजूदगी, वैन संपदा की स्थिति व अनैतिक गतिविधियों का पता लगाया जा सकेगा। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि सोहगीबरवां के जंगलों पर नजर रखने तथा अनैतिक गतिविधियों का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरा मंगाया गया है। इसके आ जाने से अनौतिक गतिविधियों पर प्रभावी लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
38 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर रखी जाएगी नजर
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के जिले मे पड़ने वाले कुल 38 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा सकेगी। यह क्षेत्रफल पकड़ी, उत्तरी चौक, दक्षिणी चौक, लक्ष्मीपुर, मधवलिया, निचलौल व शिवपुर रेंज का है।