फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Soft drinks are affecting the intestines and liver.

Maharajganj News: शीतल पेय पदार्थ प्रभावित कर रहे आंत और लिवर

Fri, 21 Jun 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Soft drinks are affecting the intestines and liver.
महराजगंज। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन कर रहे हैं। यह आंत के साथ लिवर को भी प्रभावित कर रहा है। इसके सेवन से लिवर में सूजन होने से पीलिया और आंत पर चर्बी बढ़ने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। चिकित्सक लोगों को अधिक ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि गर्मी में पानी की कमी होने से टॉक्सिस तत्वों का लोड बढ़ जाता है, जो लिवर खराब होने का सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा अधिक ठंडे पदार्थ और ठेले पर बिकने वाली शिकंजी का अधिक सेवन लिवर को प्रभावित करता है। ठंडे पदार्थों का सेवन करने से लिवर पर सूजन आने के साथ ही फैट जमा हो जाता है, जिससे पीलिया का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा बाजार में बिकने वाले ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने से पेट में चर्बी जमा होने लगती है। इससे आंत पर फैट बढ़ने लगता है और पेट संबंधी बीमारी जैसे डायरिया और संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है। ठंडे पेय पदार्थ का अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी

-ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने से बचें

-सुबह नियमित योग और व्यायाम करें

-गर्मी में घर पर रहें, धूप में काम करने से बचें
-खूब पानी पीएं, घर से निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें

-हल्के रंग के पहने कपड़े, सिर को ढककर ही घर से बाहर निकलें
-सादा और ताजा खाना खाएं, कटे-फटे फलों का सेवन करने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed