{"_id":"621bc53209b5ce4e960df445","slug":"socialist-government-will-be-farmed-akhilesh-yadav-maharajganj-news-gkp428393893","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जमानत जब्त होगी, समाजवादी सरकार बनेगी : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जमानत जब्त होगी, समाजवादी सरकार बनेगी : अखिलेश
विज्ञापन

महराजगंज। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार भाजपा की जमानत जब्त होगी। समाजवादी सरकार बनेगी। सरकार बनने पर शिक्षा विभाग और पुलिस में भर्तियां करेेंगे। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी। गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार दोबारा आई, तो खाद की बोरी में से 10 किलो यूरिया की चोरी होगी। अभी तो पांच किलो चुरा रहे हैं। इसी तरह पेट्रोल और डीजल के दाम 100 से 200 रुपये के पार हो जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के रमानाथ उमानाथ इंटर कॉलेज फूलमनहा के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जनता से माफी मांग रहे हैं। कुछ लोग मंच पर दंडवत माफी मांग रहे हैं। कान पकड़ कर उठक-बैठक कर रहे हैं। तेल मालिश कर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलते हैं। किसानों से कहा था कि उनकी आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, बल्कि और कम हो गई। खाद की बोरी से पांच किलो यूरिया की चोरी कर लिए। सरसों का तेल, डीजल, पेट्रोल सब महंगा हो गया। पूर्व सीएम ने कहा कि बाबा जी ने शिक्षामित्र भाइयों को धोखा दिया। बीएड टेट पास नौजवानों के साथ धोखा किया और कहते हैं कि हम गर्मी निकाल देंगे। इस बार इनके नेता ठंडे पड़ गए हैं। भाजपा नेता के बूथों पर भूत नाच रहे हैं। बाबा जी कहते हैं 12 बजे सोकर उठते हैं। हम उन पर भी नजर रखते हैं।
इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, पूर्व विधायक विनोद तिवारी, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, अमरजीत साहनी, दिलीप शुक्ला, राजपाल कश्यप, डॉ राजेश यादव, मदन गोपाल यादव, बेचन निषाद, परशुराम निषाद, इम्तियाज अहमद, विजय चौधरी, समीम खान, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा नेता एबीसीडी पढ़ रहे हैं
अखिलेश ने कहा कि इस बार गोरखपुर वाले बाबा जी की भाप निकाल देंगे। भाजपा के नेता एबीसीडी पढ़ रहे हैं। इस बार जनता इनको एक्सवाईजेड कर देगी। भाजपा के प्रत्याशी कान पकड़कर सौ बार उठेंगे-बैठेंगे, तो भी किसान-नौजवान इन्हें माफ नहीं करेंगे। यह लोग जातियों में झगड़ा कराते हैं। जातीय जनगणना होनी चाहिए थी, लेकिन भाजपा ने नहीं कराई। सपा की सरकार बनेगी, तो जातीय गणना कराकर आबादी के हिसाब से रोजगार दिया जाएगा। शिक्षामित्रों को सम्मान देने का कार्य समाजवादी सरकार ने किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने सम्मान नहीं दिया।
शिक्षामित्रों, बीएड, टेट पास नौजवानों का सम्मान करेंगे
अखिलेश ने कहा कि हम शिक्षामित्रों, बीएड, टेट पास नौजवानों का सम्मान करेंगे। सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग में पद खाली हैं। सबसे ज्यादा नौकरी शिक्षा विभाग में देंगे। हम बीएड-टेट वालों का समायोजन करेंगे और उनकी उम्र में छूट देंगे। समाजवादी सरकार 300 यूनिट बिजली फ्री देगी। खेतों की सिंचाई के लिए बिजली मुक्त होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कह रहे थे कि चुनाव के बाद भी राशन देंगे, लेकिन मार्च के बाद इनके पास कोई बजट नहीं होगा। सपा की सरकार बनी तो पांच साल तक फ्री राशन मिलेगा। गरीबों को चीनी फ्री में देंगे।