फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Social network TikTok banned in Nepal

Tik Tok Ban in Nepal: नेपाल में सोशल नेटवर्क टिकटॉक पर लगा प्रतिबंध, सामने आई यह बड़ी वजह

Tue, 14 Nov 2023 05:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Nov 2023 05:45 PM IST
सार

 नेपाल में पिछले चार साल, तीन महीने के भीतर नेपाल पुलिस के पास 1648 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से ज्यादातर टिकटॉक से संबंधित हैं।

 

विज्ञापन
Social network TikTok banned in Nepal
टिकटॉक - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

नेपाल सरकार ने सोशल नेटवर्क टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेपालियों के बीच लोकप्रिय हो रहे टिकटॉक के कारण साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ने के कारण इस पर प्रतिबंध लगा दिया। टिकटॉक पर सामाजिक सद्भाव और व्यक्तिगत नफरत फैलाने के साधन के रुप का आरोप लगा है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते गृह मंत्रालय ने साइबर ब्यूरो, गृह मंत्रालय और टिकटॉक के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के बीच इसके नियमन पर चर्चा की थी। चर्चा के बाद प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ने सत्तारूढ़ और प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के साथ सोशल मीडिया विनियमन पर चर्चा की। चर्चा में मुख्य दल कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा से लेकर मुख्य विपक्षी दल के नेता केपी शर्मा ओली ने बैठक में टिकटॉक द्वारा लाई गई विकृतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के उपयोग पर दिशा निर्देश जारी करने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बैठक की। उस बैठक में सभी दलों के नेताओं से यह आम सहमति मिलने के बाद कि किसी न किसी तरह से विकृतियां फैला रहे मीडिया को नियंत्रित करने की जरूरत है। सरकार ने सोमवार की बैठक से टिकटॉक को बंद करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, लाश को 200 मीटर घसीटा... फिर बाइक पर रखकर नदी में फेंका

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चार साल, तीन महीने के भीतर नेपाल पुलिस के पास 1648 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से ज्यादातर टिकटॉक से संबंधित हैं।

भारत में यह पहले से प्रतिबंधित है, उस के बाद भी यह एप भारत सरकार के लिए सुरक्षा को लेकर सिरदर्द बना हुआ था, क्योंकि भारत-नेपाल की सीमा पर भारत में कुछ किलोमीटर तक भारतीय मोबाइल नेटवर्क कमजोर के कारण लाखों लोग नेपाली सिम सहित टिकटॉक का उपयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed