{"_id":"6552f762fdf50d8f0a09c914","slug":"young-man-hacked-to-death-with-an-ax-in-gorakhpur-2023-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाइयों ने बहन की हत्या का लिया बदला: कोटेदार के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, शव नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों ने बहन की हत्या का लिया बदला: कोटेदार के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, शव नदी में फेंका
Wed, 15 Nov 2023 10:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:20 AM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवक की मारपीट कर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन
गीडा में हत्या किए गए उमेश की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पिपरी गांव में बहन की हत्या का बदला लेने के लिए दिवाली के दिन रविवार को दो सगे भाइयों ने कोटेदार के बेटे उमेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शव को राप्ती नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
संदेह पर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो हत्या का मामला सामने आया। एसडीआरएफ की मदद से पुलिस ने मंगलवार को राप्ती नदी में शव की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गीडा क्षेत्र के पिपरी निवासी शंभू चौहान कोटेदार हैं। उनका बेटा उमेश चौहान (35) दिवाली की रात अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह घर से थोड़ी दूरी पर खून का निशान देख परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पड़ोस के दो सगे भाइयों सिकंदर और उपेंद्र पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में स्कूटर से नमकीन बेचा, शख्सियत बने लेकिन नहीं भूले थे पुराना वक्त
पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उमेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के बाद शव बाइक पर रखकर बाघागाड़ पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नदी में शव की तलाश शुरू की लेकिन, देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह भी पुलिस ने शव की तलाश कराई, लेकिन सुराग नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें: दोस्त के साथ एचडी मोटरसाइकिल पर घूमते थे सहारा श्री, मनवाया था अपने काबिलियत का लोहा
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवक की मारपीट कर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की गई है। शव की नदी में तलाश कराई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: दोस्त के साथ एचडी मोटरसाइकिल पर घूमते थे सहारा श्री, मनवाया था अपने काबिलियत का लोहा
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवक की मारपीट कर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की गई है। शव की नदी में तलाश कराई जा रही है।