फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers surrounded SSB jawans, one arrested

तस्करों ने एसएसबी जवानों को घेरा, एक गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Smugglers surrounded SSB jawans, one arrested
तस्करों ने एसएसबी जवानों को घेरा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी जवानों ने ड्यूटी के दौरान मंगलवार सुबह करीब छह बजे विदेशी मटर लदी एक पिकअप को पकड़ लिया। इसकी भनक लगते ही कुछ तस्कर गोलबंद होकर मौके पर पहुंच गए। उसके बाद एसएसबी जवानों को घेरकर दुर्व्यवहार करने लगे। इस मामले में झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी असिस्टेंट कमांडेट अनीश केएम की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट अनीश केएम ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते भारत-नेपाल सीमा सील है। तस्करी रोकने के लिए जवान निगरानी कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीमा से सटे गांव रेंगहिया के पास विदेशी मटर लदी एक पिकअप को जवानों ने पकड़ लिया। उसके बाद जवान मटर लदी पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए बीओपी कैंप की तरफ बढ़ ही रहे थे कि कुछ तस्कर गोलबंद होकर मौके पर पहुंच गए। उसके बाद ड्यूटी में तैनात एसएसबी जवानों से दुर्व्यवहार करते हुए मटर लदी पिकअप को छुड़ाने के प्रयास करने लगे। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक नामजद अरुण कुमार गुप्ता निवासी मेघौली सहित तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed