फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers crossing the border with sacks of Brazilian corn

Maharajganj News: ब्राजील का मक्का बोरियों में भरकर सरहद पार कर रहे तस्कर

Thu, 12 Feb 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Smugglers crossing the border with sacks of Brazilian corn
महराजगंज। नेपाल से विदेशी मक्का बोरियों में भरकर सरहद पार हो रहा है। कैरियर इसे सरहद के पास अवैध गोदाम में गोदामों में कर रहे हैं। इसके बाद भारतीय महानगरों में भेज रहे हैं। बीते दिन सुरक्षा कर्मियों ने 19 बोरा मक्का बरामद किया था। बीते तीन माह में कई बार बरामदगी हो चुकी है।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र से बीते दिनों एसएसबी ने मक्का बरामद किया है। जो नेपाल से लेकर एक बाजार के पास डंप किया गया था और रात में भारत के महानगर की मंडी जा रहा था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता से बरामदगी हुई। हैरानी की बात है कि कड़ी चौकसी के बाद भी आसानी से तस्करी का समान सरहद पार हो रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो सीमावर्ती गांव में तस्करों ने अवैध गोदाम बना रखा है, जहां नेपाल से साइकिल और नेपाली बाइक से लाकर डंप किया जाता है। बड़े वाहनों पर लोड कर गोरखपुर और कानपुर मंडी भेज दिया जाता है। मंडी में पहुंचने पर ब्राजील के मक्के की पहचान संभव नहीं हो पाती है, जिसके कारण यह आसानी से खप जाता है। बरामदगी बता रही है कि भारत-नेपाल सरहद पर इन दिनों धंधेबाज ब्राजील के मक्के को नेपाल से भारतीय इलाकों में पहुंचा रहे हैं। बाॅर्डर पर इस धंधे को कैरियर और पिकअप की मदद से अंजाम दिया जा रहा है। क्योंकि नेपाल में जहां ब्राजील के मक्के की कीमत वर्तमान में 15 से 20 रुपये है। वहीं ब्राजीली मक्का भारतीय इलाके में पहुंचते ही 40 से 50 से रुपये किलो हो जाता है। जबकि भारतीय मक्के की कीमत 26 रुपये है। लेकिन दिखने में सुंदर और सस्ते के कारण ब्राजील के मक्कों को भारत मे तस्करी के जरिए मंगवाया जा रहा है। भारत और नेपाल के बाजारों में खाद्य सामग्री के मूल्य में लगातार उतार चढ़ाव होता रहता है। इस पर दोनों देशों में बैठे धंधेबाजों की नजर बनी रहती है। ऐसे में इन दिनों दोनों देशों के बाजार में ब्राजील मक्के की कीमत में काफी अंतर है। कोल्हुई थाना क्षेत्र से लेकर झुलनीपुर तक कई पगडंडी वाले रास्ते हैं। जहां पर अवैध रास्ते बना कर तस्करी हो रही है। सोनौली कोतवाली के फरेंदी तिवारी, तिलहवा, खनुवा, श्यामकाट, भगवानपुर, जोगियाबारी, सुंडी, बरगदवा, परसा मलिक, ठूठीबारी आदि पगडंडी कैरियर सरहद पार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया की प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed