फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers changed the trend on the border, demand for peas increased in Nepal

Maharajganj News: पहले नेपाल से होती थी, अब भारत से हो रही है मटर की तस्करी

Fri, 01 Mar 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Smugglers changed the trend on the border, demand for peas increased in Nepal
महराजगंज/निचलौल। भारत-नेपाल सरहद पर तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। जब जिस चीज की डिमांड बढ़ती है उसी की तस्करी शुरू हो जाती है। पहले नेपाल से मटर की तस्करी होती थी। कनाडा के मटर पर प्रतिबंध लगने के बाद तस्कर अब भारत से मटर की तस्करी करने लगे हैं।
विज्ञापन


भारत नेपाल की सरहद पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी चौकसी के बावजूद भी मटर की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। तस्कर न सिर्फ तस्करी कर रहे हैं, बल्कि उन लोगों से जमकर वसूली भी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक सरहद पर अवैध धंधे के लिए चाहे उन्हें सह देने वाले सुरक्षा में तैनात कुछ जवान हो या फिर सीमावर्ती क्षेत्र के दबंगों की टोली हो। सीधे तौर पर यह कहा जा सकता है कि कस्टम चोरी के इस खेल में तस्करों के साथ उन्हें सह देने वाले लोग भी शामिल हो चुके हैं। यही कारण है कि सिस्टम के काफी प्रयासों के बावजूद सरहद पर मटर तस्करी का धंधा फल फूल रहा है।
विज्ञापन

भारतीय सीमा क्षेत्र से यह तस्कर पगडंडियों के रास्ते साइकिल, बाइक पर मटर की बोरिया नेपाल ले जाते हैं। जहां से इन्हें वाहनों में लोडकर नेपाल के बड़े बाजारों में भेज दिया जाता है। सोनौली बार्डर से लेकर बरगदवा, परसामलिक, ठूठीबारी, लक्ष्मीपुर खुर्द, शितलापुर, झुलनीपुर और नारायणी नदी से सटे पथलहवा तक इन दिनों जमकर तस्करी का खेल खेला जा रहा है। क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि निगरानी तेज की जा रही है। समय समय पर बरामदगी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
सरहद पर मटर बरामद बयां कर रही तस्करी का खेल
19 फरवरी 2024 को एसएसबी टीम ने निचलौल क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद पर पिलर संख्या 501/6 के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से नेपाल भेजी जा रही 250 बोरी अवैध मटर की खेप को बरामद किया था। जबकि मौके से आरोपी वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे। टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित बरामद मटर को निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
29 नवंबर 2023 को एसएसबी टीम ने निचलौल क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे मटरा गांव के पास से एक पिकअप पर लदी 167 बोरी अवैध मटर की खेप को बरामद किया था। जबकि मौके से दो आरोपियों को भी टीम ने पकड़ लिया था। मटर की खेप को आरोपी नेपाल भेजने के फिराक में थे।
एक दिसंबर 2023 को निचलौल थाना क्षेत्र के करमहिया गांव से पुलिस और कस्टम की संयुक्त टीम ने एक घर पर छापा मारकर सात बोरी अवैध मटर बरामद की थी। जबकि मौके से आरोपी भागने में सफल रहे थे।

22 नवंबर 2023 को निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा खास गांव में राजस्व विभाग की टीम मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर एक घर में छुपाकर रखी गई 144 बोरी अवैध मटर बरामद की थी। वहीं मौके से आरोपी भागने में सफल रहे। मटर नेपाल भेजने के लिए सरहद से सटे गांव में डंप किया गया था।

--------------------
सीमावर्ती क्षेत्रों में बने हैं गोदाम
सरहद पार भेजने वाले मटर को तस्कर पहले छोटी गाड़ियों जैसे पिकअप, ऑटो आदि से सीमावर्ती क्षेत्रों में बने गोदाम में स्टोर करते हैं। फिर वहां से साइकिल और बाइक के जरिए तस्करी कर सरहद पार कर देते हैं। हालांकि नींद खुलने पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में बने ऐसे गोदामों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में गोदाम से मटर की बरामदगी करती है। तो कुछ दिनों तक इसपर अंकुश रहता है। फिर यह धंधा तेजी से चल पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed