{"_id":"656cbc32e54f184b90094e10","slug":"smugglers-burnt-ssb-checkpost-on-nepal-border-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती होने से मची खलबली: तस्करों ने नेपाल सीमा पर एसएसबी की चेकपोस्ट फूंकी, पत्थरबाजी भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती होने से मची खलबली: तस्करों ने नेपाल सीमा पर एसएसबी की चेकपोस्ट फूंकी, पत्थरबाजी भी की
Sun, 03 Dec 2023 11:04 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज/ठूठीबारी
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज/ठूठीबारी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:04 PM IST
सार
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के टड़हवा गांव के पास एक पगडंडी नेपाल की तरफ जाती है। दोनों तरफ खेत हैं। निगरानी के लिए एसएसबी ने यहां अस्थायी चौकी बनाई थी।
विज्ञापन
तस्करों ने नेपाल सीमा पर एसएसबी की चेकपोस्ट फूंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा के गांवों की पगडंडी के रास्तों पर सख्ती बढ़ने के बाद तस्करों ने एसएसबी की अस्थायी चेकपोस्ट जला दी। सीमा से सटे टड़हवा गांव के पास शनिवार की देर रात चेकपोस्ट फूंकने के बाद जवानों पर पत्थरबाजी भी की। इस मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार भी किए गए हैं।
विज्ञापन
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के टड़हवा गांव के पास एक पगडंडी नेपाल की तरफ जाती है। दोनों तरफ खेत हैं। निगरानी के लिए एसएसबी ने यहां अस्थायी चौकी बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक शनिवार की देर रात करीब दो बजे ड्यूटी पर तैनात एसएसबी के जवानों से कुछ तस्करों की नोकझोंक हो गई। इसके बाद तस्कर नेपाल सीमा की तरफ जाकर पत्थर फेंकने लगे। मामला शांत होने पर एसएसबी के जवान सीमा की तरफ पेट्रोलिंग पर चले गए। इस बीच तस्करों ने चेकपोस्ट में आग लगा दी। हालांकि, एसएसबी के अधिकारियों ने नोकझोंक और पत्थरबाजी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
रविवार सुबह बीओपी इंचार्ज पूनम ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि टड़हवा गांव के पास सीमा की ओर जाने वाले रास्ते पर रोक लगा दी गई है। आरोपी सूरज कन्नौजिया, अखिलेश गुप्ता निवासी राजाबारी थाना ठूठीबारी और नेपाल नवलपरासी जिले के गोपालपुर निवासी इंसाज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजाबारी गांव के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। - डॉ. कौस्तुभ, एसपी, महराजगंज