फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers are selling pumpkin seeds imported from Sudan in Delhi and Kanpur.

Maharajganj News: दिल्ली और कानपुर में सूडान से आया कद्दू बीज खपा रहे तस्कर

Tue, 09 Jun 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Smugglers are selling pumpkin seeds imported from Sudan in Delhi and Kanpur.
एक घर से 76 बोरी कद्दू बीज किया गया था बरामद, दिल्ली और कानपुर के बाजार में बेचता था कद्दू बीज
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल के रास्ते भारत में तस्करी कर कद्दू बीज लाकर दिल्ली व कानपुर जैसे शहरों में खपाया जा रहा है। तस्करी के इस धंधे में धंधेबाज दो गुना तक काली कमाई कर रहे हैं। शनिवार की शाम को 76 बोरी कद्दू बीज बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, शनिवार की शाम शीतलापुर खेसरा निवासी कर्मेंद्र गुप्ता के घर से 76 बोरी कद्दू बीज बरामद हुआ था। राजस्व विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी। जांच एजेंसियां अब इसके स्रोत, भंडारण और संभावित नेटवर्क की तलाश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चार भाइयों में सबसे छोटा है। वह अपने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नेपाल सीमा से सटे इटहिया बाजार में खाद, बीज एवं सीमेंट की दुकान चलाता है। बताया जाता है कि वर्ष 2021-22 में मटर तस्करी के आरोप में भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सूडान से नेपाल के रास्ते कद्दू बीज भारत लाया जाता है। नेपाल में इसकी कीमत करीब 200 रुपये प्रति किलो है, जबकि भारत में यही बीज 400 रुपये या उससे अधिक मूल्य पर बिकता है। दोगुने लाभ के कारण इसकी तस्करी होती है। बताया जा रहा है कि तस्कर इसे सूडान के रास्ते नेपाल होते हुए भारत पहुंचाते हैं। यहां से कैरियर का काम करने वाले चोरी छिपे दिल्ली और कानपुर की मंडियों में भेज देते हैं वहां से इसे आगे पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता है प्रयोग
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. भानू प्रताप सिंह ने बताया कि कद्दू बीज का उपयोग स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता है। प्रोटीन, खनिज और पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसकी मांग बढ़ रही है।
केस एक
18 मई को शीतलापुर खेसरा के समीप सीमा स्तंभ संख्या 502 और 503 के बीच एसएसबी शीतलापुर ने 18 बोरी कद्दू बीज बरामद किया था। उस समय तस्कर सुरक्षा बलों की गतिविधि देखकर तस्कर भाग गया था।

केस दो
ठूठीबारी क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर 18 मई 2026 को कद्दू के बीज की बड़ी खेप बरामद की गई थी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल से ट्रैक्टर के जरिए लाई जा रही 98 बोरी जब्त किए थे।
वर्जन
सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त करती है। किसी भी हाल में तस्करी नहीं होने दी जाएगी। तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गश्त और बढ़ाया जाएगा।
-अनिरुद्ध कुमार, सीओ, निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed