फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers are bringing cheap cosmetic goods from Nepal and selling them in border areas.

Maharajganj News: नेपाल से सस्ता कॉस्मेटिक सामान लाकर सीमावर्ती इलाकों में खपा रहे तस्कर

Tue, 06 Aug 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 Aug 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Smugglers are bringing cheap cosmetic goods from Nepal and selling them in border areas.
इस तरह से हो रही है तस्करी। 
सोनौली। काठमांडो और बुटवल से कॉस्मेटिक सामान लाकर बॉर्डर एरिया में खपाया जा रहा है। इसमें नेपाली मूल की महिलाएं सीमावर्ती इलाकों में फुटकर सामान बेच रही हैं। बीते दिन सुरक्षा कर्मियों ने एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो नेपाली रेट पर खरीदकर भारतीय दाम पर बेचकर तस्कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। सीमावर्ती गांव और नगर इन दिनों कास्मेटिक सामानों की तस्करी का हब बन गया है। नेपाल से सोनौली के रास्ते रोजाना करोड़ों रुपये के कास्मेटिक सामान की तस्करी कर अन्य इलाकों में खपाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें टूथपेस्ट से लेकर शैंपू, साबुन, मसाला, पाउडर, सौंदर्य प्रसाधन के तमाम ब्रांड के क्रीम आदि शामिल हैं। हैरानी वाली बात तो यह है कि इन सामानों में नकली से लेकर असली भी शामिल हैं, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि इन सामानों को नेपाल के रेट पर खरीदकर यहां भारतीय दामों में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो कैरियर भारत-नेपाल की खुली 84 किलोमीटर की सीमा का फायदा उठाते हुए पगडंडियों से इन सामानों को सोनौली, कोल्हुई बाजार, ठूठीबारी, झुलनीपुर आदि क्षेत्र में स्टॉक करते हैं। इसके बाद यहां से सीमावर्ती गांव, कस्बे और गोरखपुर में सप्लाई देते हैं।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बरती जा रही है। सख्ती होने के कारण बरामदगी होती है।
दोगुना होता है मुनाफ
इन सामानों में कुछ काॅस्मेटिक सामान पर मेड इन चाइना भी लिखा होता है, लेकिन अधिकांश सामान असली और नेपाली ब्रांडेड ही हैं। जिस टूथपेस्ट की कीमत नेपाल में 90 रुपये है, जबकि इंडिया में उसकी कीमत करीब 54 रुपये है। यही सामान होलसेल में 45 रुपये में मिल जाती है। जबकि भारतीय बाजार के होलसेल मार्केट में भी इस टूथपेस्ट की कीमत करीब 80 रुपये है। ऐसे में 45 रुपये का टूथपेस्ट भारतीय मार्केट में एमआरपी यानी कि पूरे 90 रुपये में बिक रहा है। इससे प्रति टूथपेस्ट व्यापारी को करीब दोगुना का मुनाफा हो रहा है।


बेहद मुश्किल है पहचान पाना
काॅस्मेटिक सामानों को यहां की मार्केट में आसानी से खपाने की एक सबसे बड़ी खास वजह यह भी है कि इनकी पहचान करना बेहद मुश्किल है। क्योंकि यह सामान देखने में बिल्कुल उसी तरह है, जैसा कि भारत में है। फर्क सिर्फ इतना है कि इनके सामानों की पैकिंग के पीछे काफी ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि मेड इन नेपाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed