फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggler arrested with sugar and bicycle

Maharajganj News: चीनी व साइकिल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2024 07:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Mar 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with sugar and bicycle
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के खनुआ गांव के पास से चीनी, साइकिल व एक तस्कर को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि खनुआ बीओपी के जवान शुक्रवार को गश्त पर निकले थे। अभी भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522 के पास पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर नेपाल भागने लगे। जवानों ने दौड़ाया तो एक तस्कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पूर्णमासी कलवार निवासी मायादेवी गांऊपालिका वार्ड नंबर 5 गोनहा थाना बेथरी जिला रूपंदेही नेपाल बताया। सामानों की तलाशी लेने पर 10 बोरी चीनी और दो साइकिरें बरामद हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed