फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggler arrested with cattle, sent to jail

Maharajganj News: गोवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 06 Oct 2025 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with cattle, sent to jail
सोनौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर के पास ग्रामीणों ने गो तस्कर को गोवंश के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तस्कर पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास एक युवक गोवंश को अवैध तरीके से सीमा पार कराने की फिराक में था। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने तत्काल विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर तस्कर को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पकड़े गए तस्कर और उसके साथ लाए गए गोवंश को कब्जे में ले लिया। पुलिस तस्कर को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति लंबे समय से सीमा पार पशु तस्करी के धंधे में लिप्त था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पिछले कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। रविवार की सुबह जब तस्कर गोवंश को लेकर बॉर्डर की ओर बढ़ रहा था तभी गांव के युवाओं ने उसे रोक लिया। मौके पर ग्रामीणों के साथ पशु तस्कर की झड़प भी हुई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुलाकर आरोपी को सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष सोनौली अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अरमान निवासी पकडीहवा नेपाल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed