फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggler arrested with 1557 kg plastic wrapper rolls

Maharajganj News: 1557 किलो प्लास्टिक रैपर रोल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 1557 kg plastic wrapper rolls
ठेले पर लादकर नेपाल ला रहा था आरोपी
विज्ञापन

खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडाहेड के जवानों ने ठेले पर लादकर नेपाल से लाए जा रहे प्लास्टिक रैपर रोल के साथ एक नेपाली तस्कर को पकड़ लिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपी को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।
एसएसबी जवानों ने इस कार्रवाई में चार ठेले पर लदा 1557 किलोग्राम प्लास्टिक रैपर रोल बरामद किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राम मिलन अहीर निवासी ग्राम नौडिहवा, थाना भैरहवा, जिला रूपनदेही, नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को भोर में सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडाहेड के खुफिया तंत्र को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति नेपाल से भारी मात्रा में अवैध सामान ठेले पर लादकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। इस पर समवाय के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाका पार्टी कमांडर को निर्देशित किया। टीम चिह्नित स्थान पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोर में करीब 3:50 बजे जवानों ने देखा कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से सामान लेकर भारतीय सीमा में घुस रहे हैं। सुरक्षा बलों को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और एक व्यक्ति को दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed