फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Slab of culvert damaged near Moulaganj village

Maharajganj News: मौलागंज गांव के पास पुलिया का स्लैब क्षतिग्रस्त

Sat, 22 Jul 2023 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Slab of culvert damaged near Moulaganj village
महराजगंज। जिला मुख्यालय जोड़ने वाली मार्ग पर मौलागंज गांव के पास पुलिया का स्लैब क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया में बने गड्ढे के चलते लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने अनुसार, लोक निर्माण विभाग की ओर से पुलिया का निर्माण कराया गया था। दो वर्ष बाद ही पुलिया का स्लैब बीच से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाबूलाल गुप्ता ,डॉ विजय निषाद,सत्य प्रकाश पासवान,अजय सहानी,सुधीर सहानी, सुधाकर, अनिल निषाद, गुड्डू सहानी सितेंद्र गुप्ता, संतोष अग्रहरि, मनोज सिंह, महेंद्र चौधरी, बबलू गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की। लोक निर्माण खंड के अवर अभियंता प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिया का स्लैब टूटने की जानकारी नहीं है जांच पड़ताल कराई जाएगी। जल्द ही पुलिया की मरम्मत करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed