{"_id":"5ffb41558ebc3e31e0791b7d","slug":"six-trucks-were-invoiced-for-breaking-the-queue-maharajganj-news-gkp38037773","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतार तोड़ने पर छह ट्रकों का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कतार तोड़ने पर छह ट्रकों का हुआ चालान
विज्ञापन
कतार तोड़ने पर छह ट्रकों का हुआ चालान
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर ट्रकों के जाम की समस्या नई नहीं है। जब भी सरहद पर ट्रकों की लंबी लाइन लगती है तो कटिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। सोनौली पुलिस ने कटिंग का खेल खेल रहे करीब आधा दर्जन ट्रकों को चालान कर जुर्माना लगाया है। इस समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनौली बार्डर से लेकर करीब 10 किलोमीटर दूर तक मालवाहक ट्रकों की लंबी लाइन लगी है। ऐसे में कुछ मालवाहक ट्रक पुलिस को नजरअंदाज कर ट्रकों की कटिंग का खेल खेलते हैं। इन दिनों ट्रकों के कटिंग का खेल लाइन से तोड़कर बाहर निकालने का धंधा फिर तेज हो गया है।
शनिवार की देर रात करीब आधा दर्जन मालवाहक ट्रक पार्किंग से पार्किंग का कटिंग का खेल खेल रहे थे। इसी बीच सोनौली चौकी प्रभारी पहुंच गए उन्होंने छह ट्रकों को रोककर उनका चालान कर दिया है। सोनौली पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 6 वाहनों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूल किया गया है। संवाद