फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six people returning from the Muharram fair were injured after being hit by a motorcycle; three are in serious condition.

Maharajganj News: मुहर्रम का मेला देखकर लौट रहे छह लोग बाइक की टक्कर से घायल, तीन गंभीर

Sat, 27 Jun 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six people returning from the Muharram fair were injured after being hit by a motorcycle; three are in serious condition.
धमउर के मटरा टोला में हुआ हादसा, गंभीर घायलों को रेफर किया गया जिला अस्पताल
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र की ग्रामसभा धमउर के मटरा टोला में शुक्रवार की देर शाम मुहर्रम का मेला देखकर लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का निचलौल सीएचसी में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, मटरा टोला निवासी योगेंद्र (50) पुत्र शिवबहादुर, सत्यम (15) पुत्र संतोष, पुतरी (50) पत्नी परसन, मंजीत (26) पुत्र छबीलाल, अर्चना (6) पुत्री योगेंद्र सहित अन्य लोग गांव के पास लगे मुहर्रम का मेला देखकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने संतुलन खो दिया और सभी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद योगेंद्र, सत्यम और मंजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed