{"_id":"62f69db6bf5f0d16f25b3399","slug":"six-people-injured-in-road-accidents-maharajganj-news-gkp4469401196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह लोग घायल
विज्ञापन
सड़क हादसों में छह घायल
निचलौल। क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के बीसोखोर निवासी रमेश (35) कोतवाली ठूठीबारी के लमुहा गांव आए थे। यहां से जाते समय लमुहा पुलिस चौकी के निकट बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे रमेश घायल हो गए। परसा मलिक थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी लक्ष्मण बाइक से पत्नी सोनी देवी (28) के साथ निचलौल जाने के दौरान गिरकर घायल हो गए।
बजही निवासी प्रेमलाल (45) को निचलौल झुलनीपुर मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिस दौरान प्रेमलाल घायल हो गए। नेपाल के परागपुर निवासी दुलारी देवी (72) पोते अनिल के साथ बाइक से निचलौल आ रही थीं। झुलनीपुर मार्ग पर बाइक से गिर घायल हो गईं।
विज्ञापन
मदनपुरा गांव निवासी तेतरा (40) पति गुड्डू चौहान के साथ निचलौल की ओर आ रही थीं। निचलौल मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में तेतरा घायल हो गईं। ठूठीबारी थाना के पिपरा निवासी दिनेश चौहान (19) ठूठीबारी मार्ग पर बाइक से गिर घायल हो गए।