फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six injured in fight over standing on stage

Maharajganj News: स्टेज पर खड़े होने को लेकर मारपीट, छह घायल

Tue, 21 May 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Six injured in fight over standing on stage
सोनौली। शादी में बरातियों के स्थान पर घरातियों के खड़े होने पर मारपीट हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को पाबंद किया है। रविवार की रात स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बरात आयी थी। स्टेज पर खड़े होने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। लड़की पक्ष की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपित फरार हो गए। फिर शादी जयमाल का कार्यक्रम संंपन्न हुआ। पीड़ित पक्ष के अजय कुमार ने सोनौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को उनकी भांजी की शादी भगवानपुर गांव से हो रही थी, जिसमें रात करीब 12 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। स्टेज पर बरातियों के स्थान पर गांव के कुछ युवक खड़े हो गए। जिन्हें मना किया गया तो वह मारपीट करने लगे, जिसमें मेरे परिवार सहित छह लोग घायल हो गए। कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि 12 से अधिक लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed