{"_id":"6564eb1844a5c651690e5852","slug":"six-injured-in-fight-case-registered-against-three-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10416-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मारपीट में छह घायल, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मारपीट में छह घायल, तीन पर केस दर्ज
Tue, 28 Nov 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
मुजुरी। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर के मगन टोले में रविवार शाम साढ़े सात बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सुदामा और सीताराम दोनों सगे भाई हैं। डिह की जमीन में जामुन का मोटा पेड़ है। जिसे दोनों लोग अपना बनाना चाह रहे हैं। रविवार सुबह सुदामा जामुन के पेड़ की डालियां काट रहा था। जिसे सीताराम के परिवार वालों ने रोकना चाहा तो दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला मुजुरी चौकी पर पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया। शाम को जब जमानत कराने के बाद घर लौटे तो फिर से मारपीट हो गई, जिसमें लाठी-डंडे और ईंट पत्थर भी चले। जिससे प्रथम पक्ष के सीताराम, अजय, विजय कुमार, अभय कुमार, आरती देवी घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष के सुदामा, दीपक और रिंकी घायल हो गईं। घायलों का पीएचसी पनियरा में इलाज चल रहा है। सीताराम अजय और विजय कुमार की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पनियरा देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद