{"_id":"6801239e703a3040300e86e5","slug":"six-injured-in-collision-between-two-bikes-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-147128-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में छह घायल
Thu, 17 Apr 2025 09:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेऊरवां थाना क्षेत्र परतावल कप्तानगंज मार्ग पर ग्राम सभा धरमौली के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया गया जहां दो की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, परतावल कप्तानगंज मार्ग पर परतावल की तरफ आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने कप्तानगंज की तरफ जा रहे बाइक में सामने से टक्कर मार दिया, जिसमें दोनों बाइक सवार समेत छह लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया।
घायलों की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द निवासी फसरुद्दीन, कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौबे निवासी सुनील, रामप्रवेश के रूप में हुई। वहीं तीन अन्य घायलों को हल्की चोटें आई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार, घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद