{"_id":"5cc0b95cbdec227ce10d1202","slug":"six-blo-sacked-on-polling-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी पर छह बीएलओ बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर छह बीएलओ बर्खास्त
Thu, 25 Apr 2019 01:00 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर छह बीएलओ बर्खास्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांगी बाजार (महराजगंज)। डीएम अमरनाथ उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान बुधवार को पनियरा क्षेत्र के नरकटहां में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से मतदाता सूची के बारे में जानकारी ली। मतदाता सूची में गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने बीएलओ के साथ ही कानूनगो, लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई भी की।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जब मतदाता सूची का वाचन कराया गया तो मृत लोगों के नाम भी उसमें शामिल मिले। इसके अलावा बाहर काम करने वाले लोगों के नाम भी सूची में मिले। इससे नाराज जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव ओपी सिंह व कानूनगो सुरेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया। हल्का लेखपाल दीपक सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इसके अलावा 6 बीएलओ को मतदाता सूची व्यवस्थित न करने के आरोप में उनकी सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। डीएम के सामने ग्रामीणों ने गांव में तैनात सफाईकर्मी द्वारा सफाई नहीं किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने दवा का छिड़काव न होने की शिकायत भी की। इस पर डीएम ने प्रत्येक 21 दिन के अंतराल पर गांव मंे दवा छिड़काव करने का मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति सभी जागरूक होंगे तभी देश का लोकतंत्र मजबूत होगा। मतदान का प्रतिशत हर हाल में बढ़ना चाहिए। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि निर्भीक होकर मतदान करें। किसी भी व्यक्ति के दबाव में न आएं। इस दौरान एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा, खंड विकास अधिकारी गिरजा पांडेय, ग्राम प्रधान अभय सिंह, श्रीकृष्ण यादव आदि मौजूद रहे।