{"_id":"66c091e14c1aca70130457d3","slug":"sisters-will-be-able-to-travel-free-on-roadways-from-midnight-today-till-monday-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129166-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज मध्य रात्रि से सोमवार तक रोडवेज में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज मध्य रात्रि से सोमवार तक रोडवेज में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी बहनें
Sat, 17 Aug 2024 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनें आज मध्य रात्रि से सोमवार तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। बहनों को दिक्कत न हो इसे देखते हुए परिवहन निगम 18 से 22 अगस्त तक स्पेशल बसों का संचालन करेगा। साथ ही चालकों-परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
त्योहार के दौरान बस चालकों के साथ कर्मियों को ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। यह जानकारी एआरएम रोडवेज सर्वजीत वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि महराजगंज डिपो में 59 बसों का संचालन मौजूदा समय में हो रहा है। यहां इतने ही चालक व परिचालकों की तैनाती है। रक्षाबंधन पर बहनें परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। ऐसे में डिपो के चालकों-परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं, यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संविदा चालकों, परिचालकों को 1800 किमी से अधिक बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किमी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान छह कार्य दिवसों में संविदा चालक व परिचालक को 1800 किमी का संचालन पूरा करने पर 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। डिपो पर तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपये प्रतिदिन के अनुसार भुगतान होगा।