फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! The powerful are not allowing construction on their own land.

Maharajganj News: साहब! अपनी ही जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहे दबंग

Sun, 14 Dec 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sir! The powerful are not allowing construction on their own land.
महराजगंज। जिले में शनिवार को परतावल, ठूठीबारी और नौतनवा थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर आए नौ मामलों में पांच का त्वरित निस्तारण हुआ। साथ ही चार मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों ने मातहतों को निर्देश दिया। परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजौली निवासी पुरुषोत्तम पाण्डेय ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग उनकी अपनी ही जमीन पर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और मारपीट पर आमादा हैं। फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ित पुरुषोत्तम पाण्डेय ने बताया कि वह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और डायलिसिस पर जीवनयापन कर रहे हैं। बीमारी की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्होंने अपने घर के मुख्य दरवाजे के सामने स्थित अपनी निजी सहन की जमीन पर चहारदीवारी व गेट लगवाने का निर्णय लिया। आरोप है कि गांव के ही कुछ मनबढ़ व दबंग किस्म के व्यक्ति निर्माण कार्य शुरू होते ही एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगते हैं और लाठी-डंडा लेकर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, स्थलीय जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में परतावल के ग्राम सभा ऊटी के ग्रामीणों ने सार्वजनिक चकमार्ग का अस्तित्व समाप्त होने का आरोप लगाते हुए चकमार्ग का मरम्मत कराने की मांग की है। ऊटी टोला लिखियहवा निवासी साधना, रहीशुन निशा, आविदा खातून ने बताया कि उनके नाम गाटा संख्या 225, रकबा 0.5300 हेक्टेयर भूमि है, जो चकरोड से जुड़ी हुई है। आरोप है कि चकरोड के किनारे कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे खेतों तक पंपिंग सेट, ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरण ले जाना संभव नहीं हो पा रहा है। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार थाना कोतवाली परिसर में शनिवार को निचलौल के तहसीलदार अमित सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीओ अंकुर गौतम ने कहा कि एक ही समस्या को लेकर बार-बार पीड़ितों को न दौड़ना पड़े, इसका पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed