फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! Secretary and head are asking for money for housing

Maharajganj News: साहब! आवास के लिए सचिव व प्रधान मांग रहे धन

Sun, 05 Mar 2023 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sir! Secretary and head are asking for money for housing
सदर तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम सत्येंद्र कुमा
महराजगंज। साहब! प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की सूची में नाम है। फिर भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रधान व सचिव धन की मांग कर रहे हैं। इस बारे में ब्लॉक स्तर पर जानकारी दी गई, लेकिन तक उन्हें लाभ नहीं मिल सका। वह गरीब व पात्र हैं। उनका नए सिरे से सत्यापन कराते हुए आवास योजना से लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सदर तहसील क्षेत्र के पतरेंगवा के ग्रामीण रमेश, तारा, मुन्नी समेत अन्य महिलाओं ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कही। उनका कहना था कि जिनके पास पक्के मकान हैं, उन्हें प्रधान व सचिव रकम लेकर आवास दे देते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी मिठौरा को सौंपी है। सदर तहसील के रामनगर में भूमि की पैमाइश कराने के लिए आवेदक विजय प्रकाश सिंह ने डीएम से मांग की। विजय ने बताया कि नौ दिसंबर 2022 को उन्होंने एसडीएम सदर को पत्र देकर पैमाइश कराने की मांग की थी, मगर अब तक पैमाइश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय की शिकायत पर डीएम ने शरारत करने वाले तत्वों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सदर तहसील के ही ग्राम सोनवल के रहने वाले गिरिजेश गुप्ता ने खलिहान की भूमि पर एक व्यक्ति की ओर से जबरिया मिट्टी गिराने की शिकायत की। कहा कि मामले में एसडीएम ने वीडियो भी मांगा, मगर देने के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा।

क्या कहते हैं अन्य फरियादी
धनेवा के रहने वाले फरियादी वेदव्यास ने कहा कि गांव पर ही भूमि की पैमाइश कराने की मांग के लिए वह लेखपाल से लेकर एसडीएम तक चक्कर लगा चुके हैं, मगर न्याय नहीं मिल सका। पनियरा ब्लॉक के अकटहिया के रहने वाले रामलाल ने कहा कि वह अपनी भूमि की पैमाइश के लिए डेढ़ वर्ष से अधिक समय से परेशान हैं, मगर उनकी समस्या दूर नहीं हो सकी है।

समाधान दिवस में आए 178 मामले, 21 का निस्तारण
डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में 37 मामले आए। पांच मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। नौतनवां तहसील में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आए 29 मामलों में से चार का निस्तारण कर दिया गया। निचलौल तहसील में एसडीएम रामसजीवन मौर्य की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में आए 10 मामलों में एक का निस्तारण हुआ। फरेंदा में उप जिलाधिकारी मदनमोहन वर्मा की अध्यक्षता मेंं हुए समाधान दिवस में आए 102 मामलों में से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार चारों तहसील में आए 178 मामलों में 21 का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed