{"_id":"6400eb498d579883da032e04","slug":"sir-not-found-wasted-day-in-paying-bill-maharajganj-news-c-7-1-72363-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साहब मिले नहीं, बिल जमा करने में बर्बाद हो गया दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साहब मिले नहीं, बिल जमा करने में बर्बाद हो गया दिन
विज्ञापन
बैकुंठपुर स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय पर खाली पड़ी कर्मियों की कुर
किसी का बिल अधिक आ गया है तो किसी का मीटर है खराब, नहीं दूर हो रही समस्या
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बिजली निगम के खेल निराले हैं। नया कनेक्शन लेने के लिए एक शख्स 15 दिनों से अवर अभियंता के कार्यालय का चक्कर लगा रहा है, लेकिन साहब मिल ही नहीं रहे हैं। इतना ही नहीं, बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ताओं का पूरा दिन बर्बाद हो जाता है, क्योंकि खिड़की समय से खुलती ही नहीं है। किसी का बिल अधिक आ गया है तो किसी का मीटर खराब है। इसे सही कराने के लिए उपभोक्ता अधिकारियों की मिन्नतें कर रहे हैं, लेकिन वे अपनी चाल से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को बैकुंठपुर स्थित बिजली निगम के कार्यालय में देखने को मिली। पेश है एक रिपोर्ट...
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम कार्यालय में सुबह 10:25 बजे सरोजनी नगर के रहने वाले त्रियुगी पटेल परेशान हाल में दिखे। उनके हाथ में एक फाइल थी। पूछने पर बताया कि इस बदहाल व्यवस्था का भगवान ही मालिक है। उन्होंने बताया कि नया कनेक्शन लेने के लिए 15 दिनों से अवर अभियंता से मिलने लगातार आ रहा हूं, लेकिन साहब मिल ही नहीं रहे हैं। जब तक वह फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, तब तक नया कनेक्शन मिल ही नहीं पाएगा।
सुबह 10:14 बजे बिजली बिल काउंटर पर अमित कुमार लाट लाइन में लगे थे। 10:21 बजे खिड़की खुली तब उनका बिल जमा हो पाया। खेमपिपरा गांव के रमेश भी बिल जमा करने के लिए परेशान दिखे। उन्होंने बताया कि हर माह परेशानी होती है। यदि बिल जमा करने में देरी हो जाती है तो कनेक्शन काट दिया जाता है। यहां आने पर पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। न समय से लिपिक मिलते हैं न ही अधिकारी।
विज्ञापन
10:40 बजे चौमुखा गांव के मजनू यादव कार्यालय परिसर में बाइक पर कुछ कागज रखकर देख रहे थे। उन्होंने बताया कि कनेक्शन एक है, लेकिन दो बिल आ रहा है। इस समस्या को लेकर उप खंड कार्यालय घुघली कई बार गया। वहां से बताया गया कि महराजगंज से समस्या दूर होगी तो यहां आ गया। कार्यालय में न तो कोई अधिकारी है न ही कर्मचारी। वह अपनी पीड़ा बयां कर रहे थे, तभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालय आने का सिलसिला शुरू हो गया।
....
कार्यालय में खाली थीं कुर्सियां
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम कार्यालय में सुबह के वक्त अधिकतर कुर्सियां खाली थीं। बताया गया कि अधिशासी अभियंता, डीएम कार्यालय में कुछ जरूरी काम से गए थे। वीरेंद्र ने बताया कि बिजली बिल में गड़बड़ी है, उसे ठीक कराने के लिए चार माह से दौड़ रहा हूं।
...
कोट
लेटलतीफी से आने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराना पहली प्राथमिकता है।
-प्रभात सिंह, अधिशासी अभियंता
...
टोलफ्री नंबर पर बिल से जुड़ी आईं 1,968 शिकायतें
महराजगंज जिले में बिजली निगम के टोल फ्री नंबर 1912 पर अप्रैल से अब तक बिजली बिल से जुड़ीं 1,968 शिकायत मिली चुकी हैं। मीटर से जुड़े 5,769 और आपूर्ति से संबंधित 21,639 शिकायतें मिली हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि शिकायत के 80 दिन के भीतर समस्या का समाधान करना होता है। अब तक 80 प्रतिशत शिकायतों का निरस्तारण किया जा चुका है। 20 प्रतिशत वे शिकायते हैं जो हाल में की गई हैं। इन्हें भी तय समय सीमा में हल कर दिया जाएगा।