{"_id":"6aa70ab4c765c3943c0018c1","slug":"persons-with-disabilities-have-not-received-their-pension-for-six-months-time-is-passing-as-they-wait-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1450440-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिव्यांगों को छह महीने से नहीं मिली पेंशन, इंतजार में बीत रहा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिव्यांगों को छह महीने से नहीं मिली पेंशन, इंतजार में बीत रहा समय
विज्ञापन
जून महीने में 17 हजार में से मात्र 3500 दिव्यांगों के खाते में आई थी पेंशन
अड्डा बाजार। दिव्यांगजनों को 6 महीने से सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन का इंतजार है। पेंशन नहीं मिलने के चलते निराश्रित दिव्यांगजनों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नौतनवा ब्लॉक के गजरहा निवासी शिवपूजन यादव, चमैनिया उर्फ भेड़हीं के अंगद चौहान, बलराम गुप्ता, नरकटहा के इंदल प्रसाद, बरवांकला के भानू प्रसाद, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के मुडेहरा गांव निवासी बच्चा सिंह चौहान, नईकोट के श्रवण गौड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें सहायतार्थ 1000 रुपये प्रति माह पेंशन देती है। यह योजना ही उनके लिए एकमात्र आर्थिक सहारा है। पेंशन की रकम नहीं मिल पाने से उन्हें आर्थिक समस्या हो रही है। परिवार की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।
दिव्यांगजन संगठन के जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से हर तीन महीने पर जिले में 17 हजार दिव्यांगजनों के खाते में 3 हजार रुपये की पेंशन राशि आती रही है। मगर ज्यादातर दिव्यांगजनों को मार्च के बाद पेंशन नहीं मिल पाई है। हालांकि जून महीने में करीब 3500 लोगों के खाते में पेंशन आई थी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराएंगे, ताकि दिव्यांगजनों को पेंशन मिल सके।
विज्ञापन
इस संबंध में पूछने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव ने बताया कि दिव्यांगजनों की पेंशन का मामला दिव्यांग कल्याण अधिकारी देखते हैं। जानकारी है कि बहुत ही जल्द दिव्यांगजनों के खाते में पेंशन की राशि भेज दी जाएगी।