फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! I have been pleading for the encroachment to be removed for two years, but no action has been taken.

Maharajganj News: साहब ! दो साल से कब्जा हटवाने की लगा रही हूं गुहार, नहीं हुई कार्रवाई

Sun, 07 Dec 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sir! I have been pleading for the encroachment to be removed for two years, but no action has been taken.
महराजगंज। दो साल से सड़क पर कब्जा हटवाने की मांग की जा रही है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। कब्जे के कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क पर ही अतिक्रमण होने से समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

हर बार सिर्फ आश्वासन देकर घर भेज दिया जाता है लेकिन कार्रवाई नहीं होती। यह कहना है करौता उर्फ नेबुईया गांव की कौशल्या देवी का। शनिवार को वह सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर अर्जी लेकर पहुंची थीं। अधिकारियों को उन्होंने अपनी समस्या साझा की।
विज्ञापन

कौशल्या देवी ने कहा कि गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा किया है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। हर बार आश्वासन देकर घर भेज दिया जाता है। जिलाधिकारी ने इसकी समस्या सुनने के बाद संबंधित अधिकारी को जांच कर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया। करौता गांव की आरती सिंह भी समस्या लेकर पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो साल से हर बार पत्रक देकर मामले को निस्तरित करने की गुहार लगा रहीं हूं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 20 वर्षों से डीह की जमीन पर मकान बना हुआ है लेकिन पटीदार जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं। आए दिन मारपीट करते हैं।
करमहा गांव की सुरसती देवी ने बताया कि पिता की मौत के बाद जमीन वरासत नहीं हो रही है। माता-पिता की अकेली संतान हूं। लगभग 5 वर्षों से तहसील का चक्कर लगा रहीं हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
महुअवा शुक्ल गांव के रंगीलाल भी जमीन से जुड़ा मामला लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिपरदेउरा में 22 डिसमिल जमीन हिब्बा बैनामा हुआ है लेकिन रिश्तेदार जमीन पर कब्जा नहीं होने दे रहे हैं। लगभग एक वर्ष से अधिकारियों से मामला निस्तारित करने की मांग की जा रही है। इसके अलावा अन्य फरियादियों ने अपनी समस्या सुनाई। सभी मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मामला निस्तारित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में 75 में से 22 मामलों का निपटारा : तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ अंकुर गौतम ने जनसुनवाई की।

इस दौरान प्राप्त कुल 75 मामलों में से 22 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसिया की निवासी पाना देवी जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर तहसील पहुंची। इनके मामले का भी निस्तारण कर दिया गया।
इस दौरान इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी नौतनवा हेमंत कुमार मिश्र, एआरओ धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed