फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir, even after five months, I have not received the assistance amount for the mass marriage scheme.

Maharajganj News: साहब! विवाह के पांच माह बाद भी नहीं मिली सामूहिक विवाह योजना की सहायता राशि

Sun, 03 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sir, even after five months, I have not received the assistance amount for the mass marriage scheme.
नौतनवा तहसील में डीएम को अपनी समस्या बतातीं पीड़ित महिलाएं। 
संपूर्ण समाधान दिवस में आए 187 मामलों में 18 का हुआ निस्तारण, 169 को मिली तारीख
विज्ञापन

भूमि विवाद रहित गांव बनाने का लक्ष्य, विवादों के निपटारे पर दें विशेष ध्यान : डीएम
नौतनवा। साहब! मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह हुए पांच माह से भी अधिक समय बीत गया लेकिन आज तक सहायता राशि नहीं मिल सकी। शिकायत के बाद भी विभागीय जिम्मेदार सिर्फ तारीख दे रहे हैं। यह कहना था क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर की निवासी श्यामा प्रजापति का। शनिवार को नौतनवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर वह जिलाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत करा रही थीं।
श्यामा प्रजापति ने आगे कहा कि 4 नवंबर 2025 को ही सामूहिक विवाह योजना के तहत उसकी शादी हुई थी। उस समय किन्हीं कारणों से सहायता राशि नहीं मिली। जिम्मेदारों ने धनराशि बाद में बैंक खाते में आने की बात कही थी लेकिन आज तक पैसा नहीं मिल पाया। महिला की शिकायत सुन डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभाग के जिम्मेदार को तत्काल प्रभाव से मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 187 मामले दर्ज हुए, जिनमें से महज 18 मामलों का ही निस्तारण हो सका। डीएम संतोष शर्मा ने पुराने मामलों के बार-बार आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिकारियों की लापरवाही का ही परिणाम है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद रहित गांव बनाने का लक्ष्य है, आप सभी इसे विशेष प्राथमिकता में रखें। ताकि अधिक से अधिक पीड़ितों को स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि चकबंदी से जुड़े मामले अधिक आए हैं। कब्जा परिवर्तन से पहले राजस्व, पुलिस और चकबंदी की संयुक्त टीम बनाकर अधिकारी गांव में आमजन की समस्याओं को सुनें और थाना दिवसों में उभय पक्षों को बुलाकर समाधान कराएं। जिससे कि किसी को भटकना न पड़े। यदि लापरवाही सामने आई तो जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ अनुरुद्ध कुमार, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, डीएफओ निरंजन सुर्वे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, अधिशासी अभियंता विद्युत संजय सागर, पीडब्ल्यूडी एडिशन सिंह व जल निगम आतिफ हुसैन, जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, उप निदेशक कृषि संजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक कुमार, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, मनोज राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed