{"_id":"683222181ed0589b390a2456","slug":"sinmabi-si-tehsildar-lapud-reklamo-na-panag-encroach-ed-colaba-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-149972-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कुलाबा पर अतिक्रमण की शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कुलाबा पर अतिक्रमण की शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार
Sun, 25 May 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 25 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
परतावल। गांव में सिंचाई के लिए बनाए गए कुलावा पर अतिक्रमण की शिकायत शनिवार को तहसीलदार सदर पंकज शाही ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से नक्शा व राजस्व अभिलेखों की जांच करवाई।
जांच में कुलावा पर अवैध चकमार्ग निर्माण मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव के शिकायतकर्ता वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि कुलावे से न सिर्फ सिंचाई होती थी, बल्कि बारिश के पानी की निकासी भी होती थी। उसे पाट दिए जाने से नालियां ओवरफ्लो हो जाएंगी और खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। तहसीलदार सदर पंकज शाही ने बताया कि कुलावा पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली थी।
मौके पर जाकर जांच की गई। दोषियों के खिलाफ राजस्व व कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद